Corona: प्रियंका गांधी की पहल पर यूपी कांग्रेस ने शुरू की सांझी रसोई

0 136

लखनऊ–प्रियंका गांधी की पहल पर कोरोना (Corona ) लाकडाउन के दौरान गरीबों तक खाना पहुंचाने के लिए यूपी कांग्रेस के दफ्तर में सांझा चूल्हे की शुरुआत की गई है।

यह भी पढ़ें-औरैया: 4 Corona पॉजिटिव मिलने के बाद 3Km. की परिधि में डॉक्टरों ने डाला डेरा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने मुख्यालय से साझी रसोई घर की शुरुआत किया है। गौरतलब है कि प्रदेश के कई जिलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ता और जिला कमेटियां साझी रसोईघर संचालित कर रहीं हैं।

कोरोना Corona महामारी में कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के देख रेख में पूरे प्रदेश में राहत का काम कार्यकर्ता चला रहे हैं।

Related News
1 of 1,089

यह भी पढ़ें-एटा में सामने आई दो मासूमों की Modi विरोधियों के गाल पर तमाचा मारने वाली तस्वीर

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना Corona महामारी में आम लोगों की सेवा कर रहे हैं। जगह जगह प्रशासन की मदद से लोगों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। कई जिलों में साझी रसोई घर चलाया जा रहा है। आज से लखनऊ प्रदेश कार्यालय में भी एक रसोईघर संचालित किया जा रहा है ताकि कोई भूखा न सोए। आज इस विपदा की घड़ी में हम सबको एक दूसरे के साथ खड़े होने की जरूरत है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देश और प्रदेश एक विपत्ति से गुजर रहा है। वक्त की जरूरत है कि हम सब एकजूट होकर इसका Corona सामना करें। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम हर जरूरत मंद की मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी हमेशा कहा करते थे कि मानव सेवा ही राजनीति है, आज जरूरत है कि सभी पार्टियां, सामाजिक संगठन और आम लोग इस बात पर अमल करें।

यह भी पढ़ें-15 अप्रैल से कुछ शर्तों के साथ खुल सकता है Lockdown, जानें क्या है सरकार की तैयारी…

Comments
Loading...