5 लाख बल्बों की रोशनी से जगमगाया एशिया का सबसे बड़ा चर्च

0 18

इलाहाबाद — पूरे देश भर में नया साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। नए साल के स्वागत में सजा संगम नगरी इलाहाबाद का आल सेंट कैथेड्रिल चर्च अलग ही नजर आया। चर्च में पांच लाख बल्बों से की गई बिजली की अद्भुत सजावट देखते ही बन रही थी।

Related News
1 of 1,458

इसकी सजावट को देखकर ऐसा लग रहा था मानो एक साथ लाखों सितारे आसमान से ज़मीन पर उतर आए हों। आपको बताते चलें कि इलाहाबाद का आल सेंट कैथेड्रिल चर्च एशिया का सबसे बड़ा चर्च है। इस सजावट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां जुटे।

देखने वाले बिजली की रंगीन रोशनियों से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे। नए साल के स्वागत में लोग चर्च कैंपस में कैंडल जलाकर सबके लिए खुशियों की कामना कर रहे हैं। साल के पहले दिन इस चर्च में हुई विशेष प्रार्थना में काफी लोगों ने हिस्सा लिया। प्रार्थना सभा में शांति और अमन चैन कायम रहने की कामना की गई। 

Comments
Loading...