गोरखपुर में नए साल के जश्न में हुड़दंगईयों पर रहेगी ‘ड्रोन’ की नजर

0 9

गोरखपुर — सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर में नए साल को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईजी मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट किया है. वहीं मॉल और पार्क के पास महिला पुलिस को हिंडेन कैमरे के साथ तैनात किया जायेगा.

Related News
1 of 1,457

बता दें कि नए साल के जश्न में अश्लील पार्टियों के आयोजन पर आईजी ने सख्ती से रोक लगाने का निर्देश देते हुए ड्रोन कैमरें से निगरानी का आदेश दिया है. इसके साथ ही आईजी ने शराब पीकर हुड़दंग करने वाले युवाओं की ब्रीथ एनालाइजेर से भी चेकिंग की जाएगी.

वहीं आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा है कि जोन की सीमा पड़ोसी देश नेपाल से सटी है. ऐसे में नेपाल से सटे भारतीय सीमा पर पुलिस गश्त बढ़ाने का आदेश दिया है. इसके साथ आईजी ने होटलों और ढ़ाबा की चेकिंग कराने का निर्देश भी दिया है. आईजी ने उम्मीद जतायी है कि कड़ी सुरक्षा के बीच नया साल शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जायेगा.

 

Comments
Loading...