ग्राम प्रधान ने सोशल मीडिया पर किया तिरंगे का अपमान, लिखा ये…

0 66

अयोध्या–तिरंगा हमारे देश की आनबान और शान है। देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीद तिरंगे की रक्षा के लिए अपने जान की कुर्बानी दे दी लेकिन तिरंगे को झुकने नही दिया, लेकिन आज समाज में कुछ ऐसे लोग देखने को मिलते है जो अपने सम्मान के आगे तिरंगे के सम्मान को तुच्छ समझते है।

अयोध्या में एक ग्राम प्रधान ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रध्वज को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की है, जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। दरअसल अयोध्या के रौनाही जिले में गणतंत्र दिवस की 71वीं वर्षगांठ पर शिकायतकर्ता पद्मनाभ सिंह ड्योढ़ी बाजार के प्राथमिक विद्यालय में प्रत्येक वर्ष की भांति गरीब बच्चों को उपहार स्वरूप पेंसिल, कॉपी बांचने और कार्यक्रम में समिलित होने के लिए गए हुए थे।

Image may contain: 5 people, outdoor

Related News
1 of 821

ध्वजारोहण में विलम्ब होने के कारण सम्भ्रान्त नागरिक और अधिवक्ता होने के नाते सर्वसम्मति से उन्होंने तिरंगा फहराया। लेकिन यह बात ग्राम प्रधान मालेन्द्र तिवारी को नागवार गुजर गई और उन्होंने फेसबुक अकाउंट पर पद्मनाभ सिंह की पोस्ट पर तिरंगे की तुलना चड्ढी से करते हुए लिखा कि ‘वह देश के सम्मान का झंडा है तिरंगा कोई आपकी चड्ढी नहीं’।

राष्ट्रध्वज पर की गई इस टिप्पणी से आहत होकर अधिवक्ता पद्मनाभ सिंह ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत दर्ज करवाई है।

Comments
Loading...