PM मोदी ने सुभाष चंद्र बोस जयंती पर कुछ अलग ही अंदाज में दी श्रद्धांजलि

0 32

न्यूज डेस्क– नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाती है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में हुआ था।

Related News
1 of 103

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने आजाद हिंद फौज के संस्थापक रहे सुभाषचंद्र बोस को अलग ही अंदाज में याद करते हुए ट्वीट किया। पीएम मोदी ने सुभाष चंद्र बोस के पिता की डायरी का जिक्र करते हुए लिखा, ’23 जनवरी 1897 को जानकीनाथ बोस ने अपनी डायरी में लिखा, ‘एक बेटे का दोपहर में जन्म हुआ।’ उन्होंने पहले भारतीय सशस्त्र बल की स्थापना की थी जिसका नाम आजाद हिंद फौज रखा गया था।

पीएम मोदी ने लिखा, ‘यह बेटा भविष्य में भारत का वीर स्वतंत्रता सेनानी बना। ऐसा चिंतक बना, जिसने अपनी पूरी जिंदगी भारत की आजादी के लिए समर्पित कर दी।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें उनकी जयंती पर उनका स्मरण करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है।

Comments
Loading...