महापौर ने बनवाई कार्यकारिणी चुनाव की रणनीति, 5वां प्रत्याशी भी उतार सकती है BJP

0 141

लखनऊ–लखनऊ नगर निगम में शुक्रवार को प्रस्तावित 6 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव की रणनीति महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने वरिष्ठ पार्षदों एवं महानगर अध्यक्ष संग बनाई।

Related News
1 of 485

इससे पूर्व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टण्डन जी के आवास पर महानगर के सभी विधायकों एवं मंत्रियो के साथ चर्चा कर चुनाव हेतु 4 नाम तय किये। जिनमें भाजपा पार्षद दल सचेतक श्री रजनीश गुप्ता, श्री राम कुमार वर्मा, श्रीमती साधना वर्मा एवं श्री हरिश्चन्द्र लोधी को चुनाव में उतारना तय किया गया।

महापौर संयुक्ता भाटिया के आवास पर सम्पन्न हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, भाजपा पार्षद दल नेता राम कृष्ण यादव, सचेतक रजनीश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य कौशलेंद्र द्विवेदी, सुधीर कुमार मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष श्री अरुण तिवारी, राजेश मालवीय, साधना वर्मा, राम कुमार वर्मा, हरिश्चन्द्र लोधी, राजेश मालवीय एवं हेमा सनवाल संग अन्य भाजपा पार्षद उपस्थित रहे।

Comments
Loading...