BBAU के दीक्षांत समारोह में प्रोटोकाल का उल्लंघन,राज्यपाल का चौथे स्थान पर हुआ अभिनंदन

0 14

लखनऊ–राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज यूपी दौरा रहा । रामनाथ कोविंद आज सुबह राजधानी लखनऊ पहुंचे । सुबह 9.20 बजे राष्ट्रपति लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पहुंचें। जहाँ पर उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , राजयपाल राम नाईक,पहली महिला मेयर संयुक्त भाटिया ने प्रतीक चिन्ह भेंट करके किया।

Related News
1 of 1,457

 

इसके बाद कोविंद 9.50 पर लालकुआं स्थित रिसालदार पार्क के बौद्ध विहार पहुंचे और वहां उन्होंने भीमराव अम्बेडकर को दीक्षा देने वाले बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद को श्रद्धांजलि समर्पित करने के बाद BBAU के 7वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। बाबा साहेब अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रोटोकाल का उल्लंघन करते हुए राजयपाल का चौथे स्थान पर अभिनंदन किया गया। उनसे पहले आशुतोष टंडन का स्वागत हुआ। इतना ही नहीं UGC  चेयरमैन का भी अभिनंदन पहले किया गया। इस बाबत BBAU कुलपति को प्रोटोकाल की कोई जानकारी नहीं है। 

 

Comments
Loading...