यूपी में महिला सेल का हुआ गठन, जारी किए गए हेल्पलाइन व वॉट्सएप नंबर

0 33

लखनऊ–लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश द्वारा महिला सेल का गठन किया गया। प्रकोष्ठ में एक महिला सिपाही, 1 महिला कर्मचारी और एक महिला अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए।

जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण के लिए समस्त तहसीलों को निर्देश दिया गया कि समस्त उप जिलाधिकारी अपनी अपनी तहसीलों में महिला प्रकोष्ठ बनाना सुनिश्चित कराए। जिसमे महिलाओं के बैठने का स्थान, पीने के पानी की व्यवस्था आदि उपलब्ध हो।

Related News
1 of 1,115

महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से तहसील क्षेत्र में भी QRT (क्विक रेस्पॉन्स टीम) का गठन किया जाए। उक्त QRT सुबह 6 से 9बजे, दोपहर 12 से 2 बजे और शाम 5 – 8 बजे तक भ्रमणशील रहे।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कलेक्ट्रेट परिसर में भी महिला प्रकोष्ठ बनाया जा रहा है। जिसमे प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जनपद स्तरीय महिला अधिकारी की ड्यूटी 2-2 दिन के रोस्टर के अनुसार लगाई गई है। जिसमे महिलाओं की विभिन्न समस्याओं/महिला उत्पीड़न/अपराध से सम्बंधित प्रकरण सीधे तौर पर अथवा मोबाइल/व्हाट्सएप नम्बर 9454416517 तथा ईमेल – mahilacelllko@gmail.com पर भी दर्ज कराई जा सकेगी।

Comments
Loading...