लोकभवन लाई गई अटल जी की विशाल मूर्ति, इस दिन होगा अनावरण

0 111

लखनऊ–पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा को लोकभवन में लगाने की तैयारी शुरु हो गई है। सोमवार को उनकी प्रतिमा लखनऊ पहुंची।

Related News
1 of 1,115

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण 25 दिसंबर को उनके जन्मदिवस के मौके पर किया जाएगा। चर्चा यह भी है कि इस प्रतिमा के अनावरण के लिए पीएम मोदी भी आ सकते हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा राजस्थान से लखनऊ पहुंच गई है। यह प्रतिमा यहां लोकभवन में लगाई जाएगी। इसके अलावा राजभवन में स्वामी विवेकानंद की 12.5 फीट की भी मूर्ति लगाई जाएगी।

प्रतिमा बनाने का जिम्मा जयपुर की संस्था वक्रस फॉर आर्टिस्ट फाउंड्री को सौंपा गया था। मूर्ति का कुल वजन करीब 5 टन है जो सोमवार को लखनऊ पहुंची।लोकभवन में प्रतिमा स्थापित करने के लिए पैडस्टल के निर्माण समेत अन्य काम राजकीय निर्माण निगम के द्वारा किया जा रहा है।

Comments
Loading...