नाबालिग से कर रहा था छेड़छाड़, लोगों ने अर्द्धनग्न कर निकाला जुलूस

0 46

जालौन — यूपी के जालौन में नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को सोमवार को भीड़ ने पकड़ लिया और उसके कपड़े उतारकर जुलूस निकाला और गांधी प्रतिमा की 7 परिक्रमा लगवाई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं इस मामले में एसपी ने नारी शक्ति मोबाइल प्रभारी एसओ रजनी मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

Related News
1 of 34

बता दे कि पूरा मामला उरई के माहिल तालाब के पार्क का है. यहां 25 बर्षीय युवक ने पार्क में खेल रही नाबालिग लड़की को अकेला पाकर उस के साथ अश्लील हरकतें चालू कर दी. बच्ची के विरोध करने पर स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया. इसके बाद पहले उसकी पिटाई की फिर अर्द्धनग्न अवस्था मे उरई कोतवाली तक जुलूस निकाला और पुलिस को सौंप दिया. इस दौरान गांधी प्रतिमा की 7 परिक्रमा भी लगवाई.

Comments
Loading...