पूरे देश की बेटियों में डर का माहौल, संसद के बाहर बैठी बच्ची को उठा ले गई पुलिस

0 41

नई दिल्ली–तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले-हैदराबाद के बाहरी इलाके के शादनगर में वेटरिनरी डाॅक्टर के साथ गैंगरेप के बाद उसकी जलाकर की गई हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।

Related News
1 of 32

इस घटना से देश की बेटियों में डर बैठ गया है और एक बार फिर दिल्ली के निर्भया कांड की याद ताजा हो गई है। दिल्ली में संसद भवन के पास सड़क किनारे कागज के बोर्ड पर अपनी चिंता लिखकर हैदराबाद की घटना के विरोध में बैठी अनु दुबे नाम की बालिका को पुलिस जबरन अपने साथ थाने उठा ले गई।

उधर महिला डाॅक्टर से निर्दयता करने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपानी शुरू ही की थी कि उसी इलाके में एक और महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ है। आशंका है कि इस महिला के साथ भी दरिंदगी हुई है। इसी बीच निर्भया की मां का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वे कह रहीं हैं कि आखिर फांसी की सजा पाए उसकी बेटी के हत्यारों को फांसी पर लटकाया कब जाएगा ?

Comments
Loading...