यूपी के इस जिले में भी सामने आया बरेली की साक्षी-अजितेश जैसा मामला

प्रेमी युगल ने जान बचाने के लिए सोशल मीडिया पर लगाई गुहार.

0 209

एटा–एटा में भी बरेली की साक्षी मिश्रा और अजितेश जैसा मामला सामने आया है। जहा एक प्रेमी युगल को अपनी मर्जी से शादी करना महंगा पड़ गया और शादी के बाद प्रेमी युगल को अपने ही परिजनों से जान का खतरा है।

पूरा मामला जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के अमृतपुर गांव का है जहां के एक प्रेमी युगल ने अपने परिजनों से बगावत करके घर से भाग कर अपनी मन-मर्जी से शादी कर ली थी और अच्छे से जिंदगी गुजर बसर कर रहे थे। तभी लड़की पक्ष के लोग झूठी शान की खातिर प्रेमी युगल और लड़के पक्ष के लोगों को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे है और पीड़िता ने उनकी हत्या की साज़िश रचने का आरोप भी लगाया है। प्रेमी युगल ने मदद की गुहार लगाते हुए वीडीओ वायरल कर दिया है जो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है ।

Related News
1 of 2,425

जैथरा पुलिस पर लड़की ने जबरन थाने में पकड़ कर बैठाने का आरोप भी लगाया है। अलीगंज क्षेत्र के सी.ओ अजय भदौरिया ने बताया कि जैथरा थाने पर लड़की को बहला फुसला कर ले जाने का अभियोग जैथरा थाने पर पंजीकृत है। वादी मुन्नी देवी ने मामला दर्ज कराया है जिसके चलते पुलिस कार्यवाही कर रही है। वहीं उन्होंने वायरल वीडियो की जानकारी न होने की बात कहते हुए कहा कि अगर उनको जान माल का खतरा है तो पुलिस के पास आये उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...