हाइवे के किनारे अजगर कर रहा था कुछ ऐसा कि वाहन खड़े कर कौतूहल से देखने लगे लोग…

0 19

बहराइच–हाईवे के निकट नैनिहा जंगल में एक अजगर शनिवार शाम को निकल आया। उसने घास चर रही बकरी को जिंदा निगल लिया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। 

Related News
1 of 1,457

सूचना वन विभाग को दी गई। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर शनिवार को नैनिहा जंगल में एक विशालकाय अजगर निकल आया। वह सड़क के किनारे घास चर रही बकरी को जिंदा निगल गया। अजगर द्वारा बकरी को निगलने का वाकया देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। कुछ ही देर में अजगर बकरी को निगल गया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

हाईवे से गुजर रहे लोग वाहन रोककर खड़े हो गए। सभी मौके पर अजगर द्वारा बकरी को निगलने का देख कर रोमांचित होने के साथ दहशत में रहे। 10 मिनट में अजगर बकरी को जिंदा निगल गया। इसके बाद वह जंगल की ओर चला गया। अजगर निकलने की सूचना आसपास के लोगों ने मोतीपुर रेंज कार्यालय पर दी। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...