खाकी ड्रेस पहने जा रहे आरएसएस कार्यकर्ता की पिटाई

0 155

अलीगढ़–अलीगढ़ में आरएसएस के एक कार्यकर्ता को दूसरे समुदाय के लोगों ने जमकर पीटा। आरएसएस कार्यकर्ता शाखा ख़त्म करने के बाद दुकान पर कचौड़ी खाने जा रहा था। 

Related News
1 of 1,457

उसका आरोप है की नेकर देखकर दूसरे समुदाय के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसको जलती हुई लकड़ियों से मारा। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ऊपर कोट की है। कार्यकर्ता शिकायत लेकर थाना दिल्ली गेट पहुंचा। भाजपाई व पुलिस क्षेत्राधिकारी भी थाने पहुंचे। कार्यकर्ता का कहना है की वो कह रहे थे की नेकर चड्डी वालों को गोली मारो सालों को। दरअसल आज कुछ कार्यकर्ता आरएसएस की शाखा ख़त्म कर कचौड़ी खाने जा रहे थे। वह खाकी नेकर पहने थे। उनमे से एक कार्यकर्ता मनीष भी था। रास्ते में जैसे ही वो कोतवाली क्षेत्र के ऊपर कोट पर पहुंचे दुसरे समुदाय के लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जलती हुई लकड़ियों से मारा। पीड़ित कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ थाना देहली गेट पहुंचे और शिकायत दर्ज कराइ। सूचना पर आरएसएस  व् भाजपा के अन्य नेता भी पहुँच गए।

बीजेपी की पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी वहां पहुँच गई। शकुंतला भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि खाकी नेकर वालों को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। नेकर हमारा प्रतिबिम्ब है शाखा का। नेकर ,शाखा बर्दास्त नहीं है उनको। जिस तरह से मारा है माफ़ करने योग्य नहीं है।  हमने बहुत संयम रखा हुआ है। मौके पर पहुंचे सीओ विशाल ने बताया की मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। 

Comments
Loading...