खुलासाः भाभी से थे ऐसे संबंध कि अपने भाई को ही उतार दिया मौत के घाट

0 16

कानपुर देहात–कानपुर देहात के माती मुख्यालय में एएसपी आवास के बगल में हुई हत्या का आज पुलिस ने खुलासा किया है। ये हत्या अवैध संबंधों के चलते की गयी थी।

Related News
1 of 810

दरअसल मृतक शिवनारायण की पत्नी के अपने ही देवर रिशु के साथ अवैध संबंध थे जिसको लेकर पति पत्नी के बीच आये दिन विवाद हुआ करता था। मृतक शराब का लती था और शराब पीकर पत्नी से आये दिन झगड़ा करता था। दो दिन पहले भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अपने घर गौरियापुर चली गयी थी। पति माती स्थित आवास में अकेले रुका था। देवर रिशु को जब इसकी जानकारी हुई तो उसमें अपने भाई शिवनारायण को ठिकाने लगाने की सोची और रात को ही माती स्थित आवास आया और घर में घुसकर अपने भाई के ऊपर पत्थर से कई वार किए। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। हत्या करने के बाद आरोपी देवर घर से फरार हो गया। सुबह जब एएसपी आवास के बगल में हत्या की सूचना मिली तो जनपद में हड़कम्प मच गया।

सूचना पर पत्नी घर पहुंची तो देखा कि उसका पति मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने जाँच पड़ताल की तो पता चला कि मृतक की पत्नी के साथ देवर के अवैध संबंध थे जिसको लेकर मृतक का पत्नी के साथ आये दिन झगड़ा होता था। पुलिस को घटनास्थल पर लोगो ने अवैध संबंध होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने देवर रिशु पर शिकंजा कसना शुरू किया और आज उसे गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फ़िलहाल एक व्यक्ति  जो हत्या के समय साथ में था वो फरार है पुलिस उसे पकड़ने के लिये दबिश दे रही है ।बहुत ही जल्द उसे भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जायेगा।

(रिपोर्ट-संजय कुमार, कानपुर देहात)

Comments
Loading...