लखनऊः मुलायम की समधन समेत 4 अफसरों से वसूले जाएंगे 50-50 लाख

0 17

लखनऊ — गोमती नदी के आसपास सफाई को लेकर जिन चार अधिकारियों की लापरवाही से नगर निगम पर एनजीटी ने दो करोड़ का हर्जाना लगाया अब उन्हीं अफसरों से इसकी भरपाई की जाएगी।

इनमें पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की समधन अम्बी बिष्ट भी शामिल हैं। चारों को खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

Related News
1 of 1,458

दरअसल गोमती नदी के किनारे फैली गंदगी को लेकर सोमवार को एनजीटी ने नगर निगम पर दो करोड़ रुपये का पर्यावरणीय हर्जाना लगाया था। इससे पहले एक महीने पहले एनजीटी ने निगम को गोमती तटों के आसपास से कचरा हटाने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद निगम प्रशासन ने दिखावे के लिए सफाई तो कराई, पर तटों से कचरे को हटाने का काम सही से नहीं किया। नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिम्मेदार मुख्य अभियंता सिविल एसपी सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक राम नगीना त्रिपाठी, जोनल अधिकारी जोन तीन राजेश गुप्ता और जोनल अधिकारी जोन छह अम्बी बिष्ट पर 50-50 लाख रुपये की वसूली के निर्देश दिए हैं।

वहीं नगर आयुक्त का कहना है कि जिनकी लापरवाही से हर्जाना लगा, उन्हीं अधिकारियों से बराबर-बराबर क्षतिपूर्ति की वसूली होगी। इसे लेकर अपर नगर आयुक्त अमित कुमार को निर्देश दिए गए हैं कि इस संबंध में 3 दिन में स्पष्टीकरण तलब कर हर्जाना जमा करने को कहा गया है।

Comments
Loading...