पेट्रोल पम्प पर मैनेजर की हत्या करके लूट की योजना बना रहे थे मिर्ची गैंग के सदस्य तभी…

0 12

नोएडा–ग्रेटर नोएडा में एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद मिर्ची गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास भारी संख्या में हथियार बरामद हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related News
1 of 1,457

आज कुछ बदमाश थाना कासना ग्रेटर नॉएडा के आईटीबीपी गोलचक्कर के पास के पेट्रोल पम्प पर मैनेजर की हत्या करके पम्प लूटने की घटना को अंजाम देने जा रहे बदमाशों से यूपी एसटीफ की नॉएडा यूनिट की आज अपराहन हॉट चेस में थाना कासना अंतर्गत मुठभेड़ हुई है। जिसमें 3 बदमाशों को गोली लगी है और दो को गिरफ़्तार किया गया है ।उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और वैगनार कार बरामद हुई है ।

एसटीफ का एक आरक्षी सचिन घायल हुआ है । सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। ये बदमाश कुख्यात मिर्ची गैंग के सक्रिय सदस्य है। जिनके लोगों ने हाल में नॉएडा , बुलन्दशहर और मेरठ में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है।

Comments
Loading...