50 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार 

0 39

बहराइच —  स्मैक लेकर नेपाल जा रहे एक युवक को एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त गश्त अभियान के दौरान रुपईडीहा के निकट से दबोचा। उसके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Related News
1 of 810

रुपईडीहा थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि सीमा पर देश विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार दोपहर में एसएसबी के जवानों के साथ पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी नानपारा की ओर से आ रहे एक युवक ने रुपईडीहा के निकट जांच के दौरान स्मैक के साथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। युवक की पहचान शमीम निवासी नानपारा के रूप में हुई है। शमीम ने बताया कि वह स्मैक की खेप लेकर नेपाल जा रहा था। बरामद स्मैक को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...