तेज रफ्तार की शिकार हुई वृद्धा, मचा कोहराम

0 28

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद के कायमगंज में तेज रफ्तार टैक्सी ने एक महिला की जान ले ली । अनियंत्रित टैक्सी की टक्कर से क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी गुड्डी देवी 60 वर्षीय पत्नी रतीराम की दर्दनाक मौत हो गई। 

Related News
1 of 1,458

बताया जा रहा है कि महिला गुड्डीदेवी तरबूज लेने जा रही थी। तभी कंपिल की तरफ  से आ रही तेज रफ्तार टैक्सी ने महिला को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज टैक्सी के कहर से कई लोग बाल-बाल बच गए ।वही मौका पाकर टैक्सी ड्राइवर अमरपाल पुत्र चिरौंजी निवासी ईदगाह टैक्सी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेज दिया ।पुलिस ने टैक्सी को भी अपने कब्जे में ले लिया ।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments
Loading...