तहसीलदार व SDM साहब कर रहे थे जमीन की पैमाइश, तभी चलने लगे पत्थर और…

0 34

बलिया–यूपी के बलिया में बाँसडीह रोड थाना क्षेत्र के घघरौली गांव में ग्राम समाज की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने पहुंचे जिला प्रसाशन और पुलिस पर ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया ।

जिला प्रसाशन की माने तो गांव में कुछ लोग अवैध निमार्ण कर रहे थे जिसकी सूचना पर प्रशाशन पहुंच कर समझाने का प्रयास किया जा रहा था। तभी कुछ लोग पथराव शुरू कर दिए जिसमे तहसीलदार , दो थानाध्यक्ष सहित कई सिपाही घायल हो गए । बलिया के बाँसडीह रोड थाना क्षेत्र के घघरौली गांव में अवैध जमीन पर हो रहे निर्माण की सूचना पर तहसीलदार सदर और एसडीएम सदर पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुँच कर जमीन की पैमाइस के बाद निर्माण करने की बात अभी कर ही रहे थे कि गांव में अचानक पथराव शुरू हो गया। पथराव में राजस्व अधिकारी समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।

Related News
1 of 1,458

एसडीएम की माने तो सूचना मिली थी कि गांव में अवैध जमीन पर निर्माण हो रहा है जिसको लेकर गांव में तनाव है फिर हम लोग मौके पर पहुँचे और समझाने का प्रयास किया कि पैमाइस करा दी जा रही है लेकिन वो लोग मानने को तैयार नही थे और पथराव शुरू कर दिया जिसमें तहसीलदार सदर साहब 2 एस. ओ. (थानाध्यक्ष) और कई पुलिस कर्मी घायल हो गए । पत्थर तो लगभग कई लोगों को लगा है कई लोग घायल है लगभग 10-12 लोग घायल है। अभी कोई गिरफ्तारी नही हुई है।

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी, बलिया)

 

Comments
Loading...