गंगा में नहाने गई तीन बहनों की डूबकर मौत, बगैर पुलिस को सूचना दिए परिजनो ने उठाया यह कदम

0 39

मिर्जापुर — यूपी के मिर्जापुर जिले में उस वक्त कोहराम मच गया जब गंगा नदी नहाने गई बहनों की डूबने से मौत हो गई। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर तीनों के शव को जल में प्रवाहित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घर पहुंच गई।

Related News
1 of 1,457

दरअसल मामला मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के दुगौली क्षेत्र का है। मंगलवार सुबह क्षेत्र निवासी विमल पांडेय की दो बेटियां अंशिका (14), संध्या (12) और भाई धीरेंद्र पांडेय की पुत्री बबली (9) स्नान करने के लिए गांव के घाट पर गई थीं। स्नान करते समय एक-एक कर तीनों गहरे पानी चली गई और डूबने लगी।

वहीं तीनों बहनों का  चिख पुकार सुन घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें  किसी तरह बाहर निकाल कर निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।उधर बच्चियों की मौत खबर मिलते ही कोहराम मच गया। तीनों बच्चियों की मौत खबर से पूरे गांव में मातम छा गया।हालांकि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर तीनों के शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया। 

Comments
Loading...