शौच के लिए गई नाबालिग की खौफनाक दास्तां सुन परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन

0 15

हाथरस– यूपी के हाथरस जिले के एक गॉव में दो युवकों ने घर से शौच के लिए गई एक नाबालिग युवती को दबोच लिया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला। 

Related News
1 of 812

आपको बता दें की जंक्शन थाना क्षेत्र के गाँव की एक नाबालिग युवती को उसकी सहेली अपने साथ शौच के लिए गांव से बाहर खेतो तक चलने की कहकर अपने साथ ले गई जहां पहले से 2 युवक गोलू और ओमवीर घात लगाए बैठे थे। जैसे ही युवती वहां पहुंची तो दोनों युवको ने उसको दबोच लिया और उसके साथ बारी बारी से रेप किया और घटना को अंजाम देकर भाग गए। घर आकर युवती ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी तो परिजनों के पैरो तले से धरती खिसक गई। परिजन तुरंत ही पीड़िता को लेकर थाना जंक्शन पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल मुक्द्म्मा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया की शिकायत मिली थी और दोनों युवको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...