मंत्री पद दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी

0 19

मेरठ — ठगी के तरीके तो आपने बहुत सुने और देखे होंगे, लेकिन मेरठ में ठगी का एक अनोखा ही मामला सामने आया है। ये ठगी करने वाला गैंग अमीर लोगों को मंत्री बनवाने का सपना दिखाकर करोडों रुपये एठ चुका था।

Related News
1 of 810

ठगी का शिकार हुए प्रवीण कुमार निवासी गुप्ता कालोनी ने थाना टीपी नगर में रिपोर्ट लिखवाई की देव शर्मा निवासी पिलखुआ , राजकुमार कर्णवाल निवासी देहरादून ने गौशाला एवं पशुपालन विभाग में राज्यमंत्री बनवाने और चैयरमैन बनवाने के नाम पर एक करोड़ 30 लाख रुपये हड़प लिए है। 

उन्होंने जब इन लोगों से अपने रुपये मांगने की बात की तो ठगों ने अनुदान दिलाने के नाम पर धोखा दिया। इसके बाद प्रवीन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि इनका गैंग लीडर राजकुमार है। जो उत्तरांचल और यूपी में अमीर लोगों को मंत्री बनवाने के नाम पर ठगता है।

(रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा,मेरठ)

Comments
Loading...