बुलंदशहर के पूर्व सपा सांसद का कमरे में इस हालत में पड़ा मिला शव…

0 26

बुलन्दशहर–बुलन्दशहर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पूर्व सांसद का शव बेडरूम में पड़ा मिला । पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर सांसद का शव निकाला।

Related News
1 of 1,457

यूपी में कल्याण-मुलायम गठजोड़ की टिकट पर सांसद बनने वाले सपा नेता कमलेश वाल्मीकि का शव खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में स्थित उनके कमरे में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में इसे हार्ट अटैक का मामला बताया जा रहा है, हालांकि पूरी स्थिति पोस्टमॉर्टम के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है और शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि सांसद का शव फूला हुआ व सिर पर चोट के निशान  बताए जा रहे हैं, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

Comments
Loading...