खबर का असरः फर्रुखाबाद पहुंचे कमिश्नर व आईजी

0 9

फर्रूखाबाद– मतगणना को महज एक दिन ही बचा है। जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने में जिला प्रशासन लगा है। वही सुरक्षा के त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में ईवीएम में बंद प्रत्याशियों का भाग्य खोला जायेगा।

वही यूपी समाचार की खबर का असर हुआ है। चैनल पर इवीएम निगरानी कैम्प से कटर मिलने की खबर से हडकंप मच गया था। खबर का संज्ञान लेकर सातनपुर मंडी में बने स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करने आयुक्त सुभाष चंद शर्मा व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर पंहुचे। उन्होंने मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्था का जायजा लिया और जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा को कड़े निर्देश दिये। आयुक्त ने बताया कि मतगणना के लिए पीने के पानी, सुरक्षा व्यवस्था, भीतर प्रवेश,पास, स्वास्थ्य सम्बन्धित व्यवस्था को देखा है। लगभग सभी तैयारी पूर्ण है।

Related News
1 of 1,457

आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। वही आईजी आलोक कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए पुलिस,पीएसी व पैरा मिलेट्री फ़ोर्स तैनात रहेगा। इसके साथ ही और भी फ़ोर्स लगाया जायेगा। सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किये जायेगें। आपको बताते चले बीते दिन निगरानी कैम्प से कटर मिलने की खबर से हडकंप मच गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कटर भी कब्जे में ले लिया था। लेकिन उसका मंगलवार दोपहर तक कोई समाधान नही निकला। 

दौरे पर आये आयुक्त व आई जी ने कटर के मामले से कन्नी काट ली। उन्होंने केवल इतना कहा कि  स्ट्रांग के आस-पास कोई बात होती है तो कोई मतलब नही। ईवीएम सुरक्षित है। 

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments
Loading...