चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म देकर फरार हुई मां

0 19

रायबरेली — उत्तर प्रदेश के रायबरेली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हावड़ा से अमृतसर जा रही गाड़ी संख्या 13005 पंजाब मेल में एक मां चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म देने के बाद उसे छोड़कर अचानक फरार हो गई.

Related News
1 of 1,457

ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया.वहीं आरपीएम ने मां के फिलाफ मामला दर्ज कर तलाश कर रही है.फिलहाल अभी तक नवजात की मां का पता नहीं चल सका है. 

वहीं ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने पूछताछ में बताया कि यह नवजात चलती ट्रेन में ही जन्मा है, लेकिन नवजात के जन्म के बाद अचानक मां कहीं चली गई. काफी खोजबीन के बाद भी सका कहीं पता नहीं चला. ट्रेन में लावारिस नवजात के मिलने के कारण गाड़ी को रायबरेली स्टेशन पर रोकना पड़ा. फिलहाल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां सीएमएस डॉ एनके श्रीवास्तव का कहना है कि नवजात की हालत स्थिर है.नवजात बच्ची काफी हेल्दी हैं. बच्ची को अंडर ऑब्जरवेशन रखा गया है.

Comments
Loading...