दरोगा के बिगड़ैल बेटे की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, देखिए कैसे छात्र को बेहरमी से पाटा

0 18

मेरठ — यूपी के मेरठ शहर में बदमाशों का ही नहीं, पुलिसवालों के बिगडै़ल बेटों का भी खौफ है। सर्किट हाउस में एक दरोगा के बिगड़ैल बेटे की गुंडागर्दी देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस दरोगा के बेटे मोहित ने 15-20 युवकों का गिरोह बना रखा है।

दरअसल, सिविल लाइन इलाके में इस गिरोह का आतंक है। लाठी-डंडों के साथ अवैध असलहों से ये लैस रहते हैं। दरोगा के बेटे और उसके साथियों द्वारा नाबालिग छात्र की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद गिरोह की गुंडागर्दी सार्वजनिक हुई है। 

बात दें कि मुजफ्फरनगर जिले में तैनात दरोगा मनोज कुमार का इकलौता बेटा मोहित उर्फ गोलू है। मोहित व उसके कई साथी एक नाबालिग छात्र को पकड़कर सर्किट हाउस लाते हैं। मोहित पहले छात्र से पूछताछ करता है और फिर मोहित और उसके साथी छात्र को बेहरमी से पीटने लगते हैं।

Related News
1 of 810

मुक्के और लाठी डंडों की उस पर बरसात शुरू हो जाती है। छात्र अपनी जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहता है, लेकिन वे नहीं माने। छात्र के मुंह पर पेशाब तक करने की कोशिश की जाती है।गुंडागर्दी करने वाला एक युवक दरोगा का बेटा बताया गया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कानून सबके लिए एक है। उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।  

 

Comments
Loading...