लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर फिर भीषण हादसा,ट्रक से टकराई बस के उड़े परखच्चे

0 62

उन्नाव — लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर भीषण हादसा हो गया ।इस सड़क हादसा में एक की मौत हो गई जबकि 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं ।हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनो वाहनो के परखच्चे उड़ गए।

Related News
1 of 1,457

बता देें कि यह घटना हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मटरिया गांव के पास रात करीब दो बजे की है। यहां लखनऊ से आगरा जा रही प्राइवेट बस ओवरटेक करते समय ट्रक से भिड़ गई। घटना में घायल हुए सभी यात्रियों के उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। जहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलसि मौके पर पहंची। इस हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

गौरतबल है कि तेज रफ्तार की वजह से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। इससे पहले 18 मई को भी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भषण सड़क हदासा हुआ था, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 

Comments
Loading...