उन्नावः टोल पर खड़ी बस में जा घुसी कार, 4 गंभीर रूप से घायल

0 17

उन्नाव– कानपुर से सटे उन्नाव में आज एक भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कार और बस की टक्कर से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को लखनऊ के एक अस्पताल में रिफर किया गया है।

Related News
1 of 1,457

मटरिया टोल प्लाजा पर मंगलवार की सुबह खड़ी बस के पीछे कार टकराने से चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से लखनऊ लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। कार सवार युवक दिल्ली से जौनपुर जा रहे थे। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की भोर पहर मटरिया टोल प्लाजा के पास खड़ी बस में पीछे से उनकी कार घुस गई। दुर्घटना में कार सवार सभी घायल हो गए।

बताया गया है कि टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर कार चला रहे प्रदीप कुमार को झपकी आने से हादसा हुआ है। कार में फंसे घायलों को यूपीडा कर्मचारियों ने कार की शीशा तोड़कर बाहर निकाला और एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

Comments
Loading...