अनियंत्रित कार ने घर के सामने बैठे चार लोगो को कुचला,मौके पर ही मौत

0 15

प्रतापगढ़ –यूपी के प्रतापगढ़ में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित कार ने घर के सामने बैठे चार लोगो को कुचला दिया।

इस हादसे में तीन लोगो की मौके पर ही मौत गई।जबकि एक महिला गंभीर रूप घायल हो गई है जिसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहीं मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल।यह दर्दनाक हादसा नगर कोतवाली के लखनऊ-वाराणसी हाइवे के महकनी के पास हुआ ।

Related News
1 of 1,457

बता दे कि लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर एक  तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान पर बैठी एक बच्चे समेत दो महिलाओं को मौत की आगोश में धकेल दिया तो वही एक पड़ोस की एक महिला जो दुकान पर बैठी थी काल के गाल में समा गयी। इस हादसे में मरने वाली युवती सुमन के पेट मे पल रहा बच्चा भी था जो दुनिया मे आने से पहले ही परलोक सिधार गया।

 लखनऊ के तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार महकनी मोड़ के पास एक छोटी सी दुकान खोलकर जीविका चला रही 55 साल की ननकी, 3 साल नीरज, 35 साल की सुमन की मौत हो गई तो वही 36 साल की गुड़िया गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे प्रयागराज रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ कर यूपी 100 के सुपुर्द कर दिया। 

आक्रोशित ग्रामीणों ने शवो को चारपाई पर रखकर लगभग डेढ़ घंटे लखनऊ बनारस हाइवे जाम कर दिया मौके पर सिटी चौकी इंचार्ज अपने दल बल के साथ पहुंचे जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। बाद में सी ओ नगर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझा कर हाइवे खुलवाया।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...