न्याय के लिए एसपी आफिस पर धरने पर बैठी रेप पीड़िता,बीजेपी नेता पर लगाए आरोप

0 18

अम्बेडकर नगर — बीजेपी जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा पर लगे दुराचार के आरोप का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पीड़ित युवती न्याय के लिए एसपी आफिस पहुंच कर धरने पर बैठ गयी और

न्याय न मिलने तक धरने पर बैठी रहने की बात की। युवती ने कहा की जब तक पुलिस कपिल देव वर्मा पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार नहीं करेगी तब तक मई धरने पर बैठी रहूंगी। 

Related News
1 of 1,457

बता दें कि मामला -3  अप्रैल  का है जब   एक युवती ने महिला थाने में तहरीर देकर बीजेपी  अध्यक्ष पर  रेप जैसे गंभीर आरोप लगायी थी और मिडिया में आकर बयान भी दिया था। महिला थाने में तहरीर देकर और मिडिया में बयान देकर 2014 से शादी और नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने गंभीर आरोप लगायी थी और बाद में पुलिस उसे महिला थाने उठा लायी लगभग 24 घंटे उसे थाने में रखे रही और उस पर तरह तरह के दबाव डालती रही और दबाव में आकर अंत  में महिला ने अपना बयान बदल दिया।

वहीं  बिना एफआईआर दर्ज किये ही 4 अप्रैल को दोपहर से सीओ सदर उसे  समझाते रहे और अंत में बयान बदलवाने में कामयाब भी रहे। लेकिन रविवार को एक बार फिर मामल उस समय बढ़ गया जब अचानक युवती एसपी ऑफिस पहुंचकर धरने पर बैठ गयी और मीडिया के सवालों पर उसने जो बयान दिया  सुनकर आप भी चौक जायेंगे।  रेप  पीड़िता ने सीधे महिला एसओ और सीओ सदर पर डरवा धमका कर बयान बदलवाने का गंभीर आरोप लगा रही है।

 मामला जो भी रहा हो अंततः पुलिस बीजेपी जिला अध्यक्ष को एक बार बचाने में कामयाब रही और सिर्फ उनके परिजनों पर मार पीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज कर कर्तव्यों की इति श्री कर दी थी। लेकिन अब मामला एक बार पुनः तूल पकड़ता नजर आ रहा है। क्या पीड़िता को न्याय मिल पाएंगा । 

(रिपोर्ट-कार्तिकेय चन्द्र द्विवेदी,अम्बेडकर नगर)

Comments
Loading...