सीतापुर: आग की लपटों में झुलसा एक और ‘महाघोटाला’ !

0 12

सीतापुर–आज सुबह लगभग छह बजे सीतापुर नगर पालिका परिषद के स्टोर रूम से धुआं उठता देख मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिक भौचक्के रह गए। इसकी सूचना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।

Related News
1 of 1,457

बताया जा रहा है कि उक्त स्टोर रूम में महत्वपूर्ण रिकार्ड संबंधित फाइलें थी । गौरतलब है कि सपा नेता और नगरपालिका के वर्तमान चेयरमैन राधेश्याम जायसवाल पर करोड़ो के घोटाले से संबंधित मुकदमा लखनऊ हाईकोर्ट में चल रहा है यूपी सरकार ने चेयरमैन के अधिकार भी सीज कर रखे हैं । समझा जा रहा कि गत माह भी घोटालो से संबंधित फाइलों, जो कि अन्य स्टोर रूम में थी, को स्टोर कीपर राकेश द्वारा जला दिया गया था। जिसकी शिकायत व सम्बंधित वीडियो सभासद आशुतोष आर्य मोनू ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौपे थे उक्त प्रकरण की प्रसासन जांच कर ही रहा था कि आज आठ अप्रैल को यह घटना घटित हो गई । 

जानकारों की मानें तो पिछले 15 सालो में नगरपालिका द्वारा किये कार्यो मे अधिकतर सिर्फ कागज पर हुए, जिसमे करोड़ों की गड़बड़ी हुई। अब साक्ष्य मिटाने के क्रम में इस संदेहास्पद घटना को शातिर तरीके से अंजाम दिया गया ।

Comments
Loading...