प्रतापगढ़ में पकड़ी गई पांच सौ लीटर कच्ची शराब,दो गिरफ्तार

0 17

प्रतापगढ़ — लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रखा है।

Related News
1 of 812

इसी क्रम में सीओ लालगंज रमेश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके दो कुंतल लहन और लगभग पांच सौ लीटर कच्ची शराब बरामद करने में सफलता पाई।

बता दें कि लालगंज कोतवाली इलाके के हन्डोर से शराब और लहन बरामद की गई साथ ही दो अभियुक्त भी गिरफ्तार किए गए। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बरामद शराब और लहन को जमीन के भीतर भी दबा कर रखा गया था। बता दे कि जिले में अवैध शराब की फैक्ट्रिया, भट्ठियां और तस्करी कर गैर प्रान्तों की शराब लगातार नेताओ के संरक्षण में आबकारी और पुलिस की मिलीभगत से जिले बिकती रही है इतना ही नही यही अन्य जिलों में धड़ल्ले से सप्लाई की जाती रही है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...