मुलायम सिंह के नामांकन से पहले रास्ते में मिला हैंड ग्रेनेड, काफिले का बदला रूट

0 13

मैनपुरी– मुलायम सिंह के नामांकन से पहले मैनपुरी में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। हैंड ग्रेनेड की सूचना पर भारी पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। 

Related News
1 of 1,458

दरअसल आज समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नामांकन के लिए जाने वाले थे लेकिन नामांकन से पहले नेशनल हाईवे पर हैंड ग्रेनेड मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना के बाद मुलायम सिंह के काफिले का रूट बदल दिया गया। पुलिस की मानें तो हैंड ग्रेनेड निष्क्रिय है और बच्चों ने तलाब से निकाला था। फिलहाल पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले ऐसी जानकारी मिल रही थी कि मैनपुरी में नेशनल हाईवे पर हैंड ग्रेनेड मिला है।

Comments
Loading...