मामूली सी बात पर पिता ने बेटी को जिंदा जलाया, हालत नाजुक 

0 12

बरेली — यूपी के बरेली जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.यहा के हाफिजगंज थानाक्षेत्र के हरहरपुर मटकली गांव में एक पिता ने अपनी बेटी से मामूली कहासुनी के बाद आग के हवाले कर दिया।

Related News
1 of 1,457

वहीं गंभीर रूप से सुलझी युवती को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक होने की वजह से डॉक्टरों ने बरेली के लिए रेफर कर दिया। जबकि युवती की मां ने उसके पिता समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि नन्हे उर्फ मुख्तार के तीन लड़के व तीन लड़कियां हैं। आरोप है कि वह आए दिन अपने बच्चों को तंग करता रहता था। 24 मार्च को नन्हे और उसकी बेटी सैवी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद क्रोध में आकर उसने अपनी बेटी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। लड़की की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Comments
Loading...