प्रतापगढ़ः चुनावी तैयारियों में जुटे राजा भैया, जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

0 16

प्रतापगढ़ — लोकसभा चुनाव की तारिकों के एलान के बाद सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए है और धीरे-धीरे अपने पत्ते भी खेलने शुरु कर दिए है।

Related News
1 of 1,458

इसी कडी में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ने सोमवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।इसी के साथ ही उन्होंने  कहा कि पार्टी जल्द ही बाकी बची लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी अभी तक दो सीटों की घोषणा कर चुकी है। दूसरी सूची में छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा  की जाएगी। 

गौरतलब है कि पहली सूची में प्रतापगढ़ से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी तथा कौशाम्बी से पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार के नाम की घोषणा हो चुकी है। गोपाल जी सोमवार को पूरे लाव लश्कर के साथ जन सम्पर्क शुरू कर दिए हैं। इस दौरान उनका कई जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि चुनाव आयोग ने राजा भैया की पार्टी को ‘फुटबॉल प्लेयर’ चुनाव चिह्न् आवंटित किया है।

Comments
Loading...