नाबालिग प्रेमी युवगल का शव मिलने से मचा हड़कंप

0 18

प्रतापगढ़ — जिले के जेठवारा कोतवाली इलाके के पूरनपुर में घर के एक कमरे में नाबालिग प्रेमी युवगल का शव मिलने से इलाके में हड़कम्प गया।

गांव में बात जंगल की आग की तरह फैली तो तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इस दौरान पुलिस बात छिपाने के प्रयास में लगी रही। किशोरी के शव तो उसके घर पर ही था लेकिन किशोर का शव उसके परिजन अपने घर ले जा चुके थे। 

Related News
1 of 810

वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कड़ी मसक्कत के बाद देर रात कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण को भोर में भेज दिया। बताया जाता है मृतक नाबालिग किशोरी की आज मंगनी होनी थी। एन मंगनी से पहले खुद के घर में प्रेमी संग संदिग्ध परिस्थियों में प्रेमी युगल मौत की आगोश में सो गए। मंगनी से पहले प्रेमी के साथ कमरे में मौत के बाद ऑनर किलिंग की भी आशंका जताई जा रही है। 

क्योंकि किशोरी नाइ विरादरी की थी तो किशोर पासी विरादरी का था और किशोरवय सन्धि पर खड़े दोनों प्रेम में डूबे हुए थे इसी के चलते किशोरी के परिजन जल्दबाजी में शादी कर देना चाहते थे। जबकि कानून इसकी इजाजत नही देता। पुलिस भी इस मामले में अनरकिलिंग और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी हुई है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन ऑनरकिलिंग की बात तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...