भांग की सरकारी दुकान की आड़ में मादक पदार्थों की बिक्री का वीडियो वायरल, प्रशासन सतर्क

0 63

फतेहपुर–लोकसभा चुनावों को लेकर जिले भर में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी को लेकर जिला प्रशासन चाहे जितनी भी सख्ती के दावे कर ले लेकिन इन दावों की कहीं ना कहीं से हवा निकल ही जाती है। 

Related News
1 of 1,458

ताजा मामला यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली इलाके का है; जहां सोशल मीडिया पर भांग के सरकारी ठेके से गांजे की बिक्री का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। बता दें कि वीडियो में भांग की दुकान में काम करने वाला युवक बाकायदा बता रहा है कि वो किस तरह खुलेआम गांजे की बिक्री करता है और पुलिस-प्रशासन सब कुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है। वीडियो आबूनगर इलाके का बताया जा रहा है। वहीं जब इस मामले में हमने पुलिस से बात की तो उनका साफ कहना था कि जहां पर भी ऐसे कोई शिकायत मिलती है। कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)

Comments
Loading...