नगर पालिका के पूर्व चैयरमैन के बेटे ने डिग्री कालेज के प्रबन्धक पर लगाए संगीन आरोप

0 14

एटा–एटा में नगर पालिका के पूर्व चैयरमैन राकेश गांधी के बेटे की खुलेआम गुंडई का मामला सामनें आया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष के डिग्री कालेज के प्रबन्धक चन्द्रजीत गांधी पर बीएससी फाईनल ईयर के छात्र ने पिटाई और नकल के लिए पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाये है। 

Related News
1 of 1,458

बताया जा रहा है कि थाना कोतवाली नगर के चंद्रा स्वामी डिग्री कालेज के छात्र विकास शर्मा बीएससी थर्ड-इयर का छात्र है। और आज वो छात्र चंद्रा स्वामी डिग्री कालेज में परीक्षा देने पहुंचा तभी कालेज के प्रबंधक चंद्रजीत ने अपने दो साथियों के साथ आया और छात्र विकास शर्मा से नकल कराने के लिए पैसे मांगने लगा। छात्र का आरोप है कि उससे नकल कराये जाने को लेकर प्रबंधक ने पहले ही दो हजार रुपये ले लिये थे और आज फिर प्रबंधक चंद्रजीत गांधी ने रुपये की मांग की लेकिन उसने मना कर दिया।

पीड़ित छात्र का आरोप है कि इसी बात से नाराज प्रबंधन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की जिससे छात्र को गंभीर चोट आई है। वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्यवाई करने की बात कही है। गौरतलब है कि पूर्व चंद्रास्वामी डिग्री कालेज एटा नगर पालिका के पूर्व चैयरमैन राकेश गांधी का है और वर्तमान में राकेश गांधी की पत्नी मीरा गांधी नगर पालिका अध्यक्ष है।

(रिपोर्ट-आर. बी. द्विवेदी, एटा )   

Comments
Loading...