बहराइच: भीषण आग से आठ मकान जलकर राख

0 16

बहराइच–गोड़हिया नंबर दो भगहर गांव में दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अग्निकांड में आठ ग्रामीणों के मकान राख हो गए। 

Related News
1 of 1,458

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सभी परिवारों के लोग खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं। अग्निकांड में नकदी, अनाज सबकुछ जल गया। लगभग पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। कैसरगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर दो के मजरा भगहर निवासी रमेश कुमार के मकान में बुधवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपट देख परिवारीजन घर से बाहर निकले। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन चल रही हवा के कारण पड़ोसी विनोद, सनोज, मनोज, बंटी, सन्नू, हनुमान पुत्र रामअवतार के मकान धू-धू कर जल गए। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट से पानी भरकर आग बुझाया। इस दौरान एक घंटे तक ग्रामीण आग बुझाने के लिए परेशान रहे। अग्निकांड में ग्रामीणों के मकान में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, नकदी सबकुछ जलकर राख हो गया। लगभग पांच लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 

आठ परिवार के 47 लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। उन्हें एक तिरपाल भी नहीं मिला है। उपजिलाधिकारी कैसरगंज रामजीत मौर्या ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। हलका लेखपाल को मौके पर भेजकर मुआयना कराया गया है। पीड़ितों को तिरपाल व खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच )

Comments
Loading...