मायावती के करीबी अफसर रहे नेतराम के ठिकानों पर IT की छापेमारी लगातर जारी

0 23

लखनऊ — माया सरकार में सबसे करीबी और कद्दावर अफसरों में सुमार पूर्व आईएएस नेतराम के घर पर पिछले 29 घंटों से आयकर विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है।

इनकम टैक्स की 15 सदस्यीय टीम ने दिल्ली से लेकर लखनऊ तक उनके दर्जन भर ठिकानों पर छापेमारी की है। बता दें नेतराम बीएसपी के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

Related News
1 of 1,457

दरअसल नेतराम को यूपी के ताकतवर आईएस अफसरों में से सुमार है। उत्तर प्रदेश में 2007-2012 तक मायावती की सरकार में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के तौर पर तैनात थे। तत्कालीन नेतराम का कद इतना बड़ा था कि कैबिनेट मंत्रियों को भी उनसे मिलने के लिए मुख्यमंत्री की तरह समय लेना पड़ता था।

माया सरकार में सबसे करीबी और कद्दावर अफसरों में सुमार पूर्व आईएएस नेतराम सहित पूरे परिवार को घर से निकलने की नही दिया जा रहा है।आईटी टीम ने परिवार के सभी सदस्यों  के मोबाइल फोन टीम जब्त कर लागतार पूछताछ कर रही है।

बता दें कि राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर के विशाल खंड में स्थित नेतराम के आलीशान बंगले के अंदर IT टीम की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा कर्मियों की बड़ी टीम मौजूद।इस आलीशान बंगले के आगे और पीछे हिस्से को अंदर से लॉक कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने नेतराम के लखनऊ के घर से कई लग्ज़री कार बरामद की हैं। यही नहीं पता चला है कि आयकर विभाग की टीमों ने रिटायर्ड आईएएस नेतराम के 2 और उनकी बेटी पूनम के खातों को सीज कर दिया है।दरअसल आयकर विभाग नेतराम पर 100 करोड़ से अधिक फंड की हेराफेरी सहित नोटबन्दी के दौरान खपाई गई करेंसी और अकूत संपत्तियों की जांच कर रही है। 

Comments
Loading...