फतेहपुर: चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, यह सर्राफा व्यवसायी चोरों से ख़रीदता था सामान

0 11

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में लगातार सुने घरो में चोरी की घटना से लोगो में आक्रोश को देखते हुए जिले की पुलिस ने शहर क्षेत्र के राधानगर चौकी क्षेत्र में घरो में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुआ तीन लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है।

Related News
1 of 810

चोरो के पास से लाखो रुपए के गहने के साथ साथ रुपये भी बरामद किया है जिसमे एक सर्राफ व्यवसाय भी शामिल है। जो इन चोरो से चोरी का माल ख़रीदता था। वही अपर पुलिस अधीक्षक पूजा यादव ने बताया  की शहर क्षेत्र में लगातार सुने घरो में चोरी की घटना हो रही थी राधानगर चौकी के नई बस्ती में एक घर पर चोरी हुई थी, जिसका आज पुलिस ने खुलासा करते हुए दो चोरों  सहित एक सर्राफ व्यवसाय सहित तीन लोगो को गिरफ्तार करते हुआ चोरी का माल भी बरामद किया है | 

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर )

Comments
Loading...