लखनऊ में भगवाधारियों की गुंडागर्दी,कश्मीरी युवकों को डंडों से पीटा

0 21

लखनऊ — उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ खुलेआम भगवाधारियों की गुंडागर्दी देखने को मिली है. ताजा मामला डालीगंज पुल के पास का है जहां बुधवार को सुखे मेवे बेच रहे दो कश्मीरी युवकों की भगवाधारियों ने जमकर पीटा. 

दरअसल, जम्मू कश्मीर के कुलगांव निवासी दो युवक यहां ड्राई फ्रूट बेच रहे थे. इस बीच कुछ भगवाधारी लोग वहां पहुंचे और उनकी पहचान पूछकर डंडे से पीटना शुरू कर दिया और गंदी – गंदी गालियां लेने लगे. हालांकि स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पिटाई करने वाले युवक वहां से भाग निकले.वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.

Related News
1 of 1,457

उधर सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि, भगवा रंग के कुर्ते पहने दो लोगों ने ड्राई फ्रूट्स बेचने वाले युवक को थप्पड़ मारा इसके बाद लाठी लेकर मारपीट पर उतर आए. इस वीडियो में पिटाई कर रहे आरोपियों का कहना था कि, ये कश्मीरी है, जिसके चलते पिटाई की जा रही है.

हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव करके युवक को बचा लिया.पीड़ित युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. यह पहला माला नहीं जब इस तरह की घटना सामने आई हो इससे पहले भी डालीगंज में कश्मीरी युवकों की पिटाई का मामला सामने आ चुका है.

गौरतलब है कि जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में कश्मीरियों के साथ मारपीट और शोषण का मामला बड़ा मुद्दा बना हुआ है. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को नोटिस जारी कर कहा था कि सरकारें कश्मीरी लोगों और कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें.  

Comments
Loading...