बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता को मारी गोली,मौत

0 18

बस्ती — उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ है.सीएम योगी के लाख दावों के बाद भी  प्रदेश में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।ताजा मामला बस्ती जिले का है जहां बेखौफ वाइक सवार बदमाशोें एक अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या कर दी।वहीं वारदात कों अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

Related News
1 of 812

बता दें कि घटना बस्ती जिले के कचेहरी की है जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने जगराम यादव नाम अधिवक्ता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाडे  हुई इस वारदात के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। डीएम, एसपी ऑफिस के बगल में हुई हत्या जैसी बड़ी वारदात के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए है।

फिलहाल मामले की सूचना मिलते ही बस्ती कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है, पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Comments
Loading...