खेत में नव विवाहिता का मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

0 40

एटा–एटा के मिरहची थाना क्षेत्रों के जयरामपुर गॉंव में नव विवाहिता का नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। प्रथम दृष्टतया उसके साथ गलत होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता। 

Related News
1 of 812

महिला के शरीर पर काफी चोट के निशान भी मिले है और वही परिजनों द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एटा एसएसपी स्विप्नल ममगाई सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय माधुरी की जनपद इटावा के भगवंतपुर गॉंव के रहने वाले योगेश से दो वर्ष पूर्व ही शादी हुयी थी, लेकिन पति से कुछ अनबन होने के चलते महिला पिछले आठ माह से अपने मायके में ही रह रही थी।

महिला के माता पिता एक शादी समारोह में गये हुए थे और महिला अपनी दादी के साथ घर पर ही थी। आज सुबह घर से कुछ दूर खेत में महिला का नग्न शव मिला और उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाये गये और आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जॉंच में जुटी है और घटना के जल्द पर्दाफाश की बात कह रही है।

(रिपोर्ट- आर. बी. द्विवेदी, एटा )  

Comments
Loading...