2 बाइकों की आमने सामने भिंड़त, दम्पत्ति की दर्दनाक मौत

0 18

जालौन–सोमवार की देर शाम को उरई-कोंच मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां आपस में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दम्पत्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

Related News
1 of 1,457

घटना की जानकारी मिलने पर यूपी 100 पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। घटना कोंच कोतवाली के ग्राम पनयारा-मनोरी के बीच की है। बताया गया कि गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम ईंटो निवासी विजय नारायण अपनी पत्नी किरण देवी के साथ ग्राम छानी रिश्तेदारी में आये थे। देर शाम को दोनों लोग बाइक से उरई जा रहे थे। जब दोनों लोग मनोरी-पनयारा के मध्य पहुंचे तभी उरई कोतवाली के ग्राम बजीदा निवासी मुन्नालाल जो उरई की ओर आ रहे उनकी बाइक विजय की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गये। घटना को वहां से निकल रहे राहगीरों ने देखा तत्काल इसकी सूचना यूपी 100 को दी। 

जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ कोंच एसडीएम गुलाब सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालात देख महिला और उसके पति को मृत घोषित कर दिया। जबकि मुन्नालाल की हालत देखते हुये प्रथम उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जिसमें उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

(रिपोर्ट-अनुज कौशिक, जालौन )

Comments
Loading...