दुष्कर्म में नाकाम युवक ने छात्रा को छत से फेंका

0 16

शाहजहांपुर —  थाना कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक हाईस्कूल की छात्रा को एक मनचले ने उसके घर की छत पर जाकर पकड़ लिया और तमंचा दिखाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया

Related News
1 of 810

जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो उसने छात्रा को छत से नीचे फेंक दिया और फरार हो गया पुलिस द्वारा नामजद मुकदमा पंजीकृत करके घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया व आरोपी की तलाश जारी कर दी ।

बता दें कि जनपद के थाना कोतवाली के एक मोहल्ले की निवासी एक 15 वर्षीय छात्रा नगर के एक मदरसे में हाईस्कूल में पड़ती है। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले का ही राजा नाम का एक लड़का उनकी पुत्री को स्कूल आते जाते समय रोकता था और छेड़ता था। परन्तु शातिर युवक के भय के कारण छात्रा ने कभी घर मे नही बताया।

दरअसल मामला शनिवार रात का है जब छात्रा अपने घर की छत पर थी तभी उक्त युवक ने मौका पाकर घर की छत पर पहुच गया और छात्रा को अकेला पाकर उसके सर पर तमंचा लगाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।वहीं जब छात्रा की चीख सुनकर उसका भाई छत पर पहुचा तो उपरोक्त युवक ने छात्रा को छत से फेंक दिया और फरार हो गया। छत से गिरने से छात्रा के गंभीर चोटें आई है जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ।

Comments
Loading...