इलाहाबाद विवि कार्यक्रम में जाने से पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके गए अखिलेश यादव

0 22

प्रयागराज–इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के वार्षिक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने का विरोध और तीखा हो चला है। इसी कड़ी में लखनऊ एयरपोर्ट पर भी पूर्व मुख्यमंत्री के लिए अड़चने पैदा की जा रही हैं। 

Related News
1 of 1,457

बता दें छात्र रजनीकांत की आत्महत्या के विरोध में छात्रसंघ भवन पर क्रमिक अनशन जारी रहा।अनशन पर बैठ छात्रों और अन्य छात्र नेताओं ने छात्र रजनीकांत यादव की आत्महत्या के शोक में डूबे विवि के माहौल में आगामी 12 फरवरी को होने वाले छात्रसंघ उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार कर रहे हैं।

आज समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव  को इलाहाबाद वि. वि के कार्यक्रम में जाने से रोकने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर शासन-प्रशासन द्वारा ज़बरन अड़चनें पैदा की जा रही हैं। हालांकि जब एयरपोर्ट पर प्रशासन से उनको रोके जाने से संबंधित लिखित आदेश मांगा गया तो आदेश उपलब्ध कराने में वो असफल रहे। 

Comments
Loading...