गुजरात चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम !

0 13

नई दिल्ली– गुजरात चुनाव के बाद जनता को झटका लग सकता हैं। सूत्रों की माने तो चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो सकती हैं। माना जा रहा हैं की पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रूपये तक का इजाफा हो सकता है। विशेषज्ञों की माने तो कि गुजरात चुनाव के बाद तेल कंपनियां कीमतें एक झटके में 2 रुपए तक बढ़ा सकती हैं, जिसके बाद उसी प्राइस बेस पर आगे कीमतें रिवाइज्ड होती रहेंगी।

Related News
1 of 1,034

 बता दें कि बुधवार को क्रूड की कीमतें 65 डॉलर प्रति बैरल क्रॉस कर 30 महीनों के टॉप पर पहुंच गई थीं। वहीं इंडियन बास्केट में भी क्रूड लगातार महंगा होकर 61.60 डॉलर पर है। तेल उत्पादक देशों के रुख और प्रमुख पाइपलाइन के कुछ दिन बंद रहने से आगे क्रूड में और इजाफा हो सकता है।

पेट्रोलियम मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जरूर जताई लेकिन एक्साइज ड्यूटी घटाने के सवाल पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। आपको बता दें कि साल 2014 से 3 अक्टूबर के पहले तक केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 126 फीसदी बढ़ाई थी। वहीं, डीजल पर लगने वाली ड्यूटी में 374 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई थी। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...