रेस्त्रां में लड़कियों को छोटे कपड़े पहने देख बोली महिला- तुम्हारा होना चाहिए रेप 

0 50

न्यूज डेस्क — देश में महिलाओं की सुरक्षा शुरू से ही बड़ा मुद्दा रहा है, वहीं कुछ लोग महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर उनकी आजादी छिनने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

Related News
1 of 1,034

लेकिन जब खुद एक महिला दूसरी महिलाओं के लिए गलत सोच रखे और उसके छोटे कपड़े पहनने पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करें यह सुनकर आप भी एक बार चौंक जाएंगे।दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र की महिला छोटे पहने वाली लड़कियों का बलात्कार करने की बात कर रही है। यह घटना दिल्ली के एक रेस्तरां का है। इस वीडियो में सभी महिलाएं इस अधेड़ उम्र की महिला को माफी मांगने के लिए कहती दिख रही हैं, इसके बावजूद यह अधेड़ उम्र की महिला वीडियो में भी कहती दिखाई दे रही है कि जो भी लड़कियां छोटे से छोटे कपड़े पहनती हैं या फिर न्यूड होती हैं उनकी रेप कर देना चाहिए।

इस वीडियो को शिवानी गुप्ता नाम की एक यूजर ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। इस महिला ने वीडियो शेयर करते हुए घटना के बारे में बताते हुए लिखा है कि इस औरत ने दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में छोटे कपड़े पहनने पर अपशब्द भाषा का यूज किया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...